फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christmas celebration changed in weeds in Philippines, 11 killed by drinking coconut wine

फिलीपींस में मातम में बदला क्रिसमस का जश्न, कोकोनट वाइन पीने से 11 की मौत

Tue, 24 Dec 2019 06:08 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration changed in weeds in Philippines, 11 killed by drinking coconut wine
सांकेतिक तस्वीर

फिलीपींस में एक क्रिसमस पाटी के जश्न के दौरान 11 लोगों की जान चली गई। दरअसल, क्रिसमस पार्टी के दौरान के लिए खासतौर पर परोसी जाने वाली लोगों की पसंदीदा कोकोनट वाइन पीने के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना मनीला के दक्षिण में दो प्रांतों लागुना और क्वेजोन में हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने लैम्बानॉग का पीया था, जो इन प्रांतों में लोकप्रिय पेय है। छुट्टियों और समारोहों के दौरान व्यापक रूप से इस ड्रिंक का सेवन किया जाता है। कई लोगों को मेयर विनर मुनोज के आग्रह पर लागुना के रिजाल में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गुरुवार से रविवार के बीच यहां लोकप्रिय कोकोनट वाइन पीने से कई लोगों की मौतें हुईं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बचे हुए लैम्बानॉग और मरीजों के खून के नमूने ले लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। कुछ लोगों ने छुट्टियों के लिए और कुछ लोगों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए कोकोनट वाइन को खरीदा था, जबकि अन्य लोगों को क्रिसमस की पार्टी के लिए स्थानीय अधिकारियों की ओर से यह ड्रिंक गिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलीपींस में लैम्बानॉग का बिना किसी नियंत्रण के उत्पादन और बिक्री आम है। इसे अक्सर अवैध रूप से खतरनाक एडिटिव्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। गौरतलब है कि देश के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पहले से घर में बनाई जाने वाली इस शराब में मेथेनॉल के प्रतिबंधित और खतरनाक उपयोग के बारे में चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed