{"_id":"5cb83756bdec2213fd29b09c","slug":"christina-koch-who-is-in-space-will-soon-hold-the-title-for-longest-spaceflight-by-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का बनाएंगी रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का बनाएंगी रिकॉर्ड
Thu, 18 Apr 2019 02:07 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन में बिताया गया यह सबसे अधिक समय होगा।
विज्ञापन
कोच 14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं और अब तैयार समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020 तक वहां रहेंगी। इससे पहले 2016-17 में अतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने का रिकॉर्ड बनाया था। पुरुषों में सबसे अधिक 340 दिन स्कॉट केली ने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए हैं। यह रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया गया था।
विज्ञापन
नासा और उसके आईएसएस सहयोगी ने भविष्य के लिए नई समयसूची और नए चालक दल के लिए कार्यक्रम तय किया है, जिसके अनुसार नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी और नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रू मोर्गन की यात्रा में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन