फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christian community of Pakistan met the governor of Khyber Pakhtunkhwa over Jaranwala incident

Pakistan: पाकिस्तान के ईसाई समुदाय ने की खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर से मुलाकात, जरनवाला हिंसा पर हुई बातचीत

Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
सार

ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में फैसलाबाद के जरनवाला में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर उनपर हमला किया गया। इस हिंसा में कुल 19 चर्च पूरी तरह से नष्ट हो गए और 89 ईसाईयों के घर भी जला दिए गए थे। 

विज्ञापन
Christian community of Pakistan met the governor of Khyber Pakhtunkhwa over Jaranwala incident
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के ईसाई समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने जरनवाला घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली से मुलाकात की। जरनवाला घटना में भीड़ ने 19 चर्च और कई घरों को जला दिया था। 
विज्ञापन


इस मुलाकात में खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम ने इस समस्याओं का हल करने के लिए अपना पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस प्रांत में शिक्षा क्षेत्र के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका को भी माना है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक मीडिया ने भी जरनवाला घटना पर खेद व्यक्त करते हुए  ईसाई समुदाय को अपना समर्थन दिया है। ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान (एचआरएफपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में फैसलाबाद के जरनवाला में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर उनपर हमला किया गया। इस हिंसा में कुल 19 चर्च पूरी तरह से नष्ट हो गए और 89 ईसाईयों के घर भी जला दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हिंसा 19 अगस्त को हुई थी, जिसमें ईसाईयों के कई प्रार्थना घर और सामुदायिक हॉल भी नष्ट हो गए थे। हिंसा से बचने के लिए करीब 10,000 से अधिक  ईसाई गन्ने और अन्य खेतों में छिपे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed