{"_id":"5c94a302bdec2214323f37a2","slug":"christchurch-attack-prayer-and-two-minute-reflection-were-broadcast-live-on-national-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च हमले के बाद इमाम ने कहा, न्यूजीलैंड का दिल टूटा है लेकिन देश नहीं टूटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च हमले के बाद इमाम ने कहा, न्यूजीलैंड का दिल टूटा है लेकिन देश नहीं टूटा
Fri, 22 Mar 2019 02:25 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 22 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर आतंकी हमला हुआ था (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित अल नूर मस्जिद के इमाम ने शुक्रवार को कहा कि न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हुए भयानक हमले ने देशवासियों का दिल भले ही तोड़ दिया है लेकिन उनका हौंसला नहीं टूटा है।
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च में अल नूर समेत दो मस्जिदों पर हुए हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को अजान का सीधा प्रसारण किया गया। देश भर के लोगों ने टीवी पर दोपहर डेढ़ बजे अजान का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
इस दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न समेत हजारों लोग अल नूर मस्जिद के सामने हैगले पार्क में एकत्र हुए। अल नूर मस्जिद के इमाम गमला फाउदा ने न्यूजीलैंड वासियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इमाम ने कहा, ‘यह आतंकवादी अपनी दुष्ट विचारधारा से हमारे देश को तोड़ना चाहता था। लेकिन हमने दिखाया है कि न्यूजीलैंड को तोड़ा नहीं जा सकता।’ उन्होंने हैगले पार्क में मौजूद करीब 20,000 लोगों की भीड़ के बीच कहा, ‘हमारा दिल टूटा है लेकिन हम नहीं टूटे। हम जीवित हैं। हम साथ हैं। हम किसी को हमें अलग नहीं करने देंगे।’ वहीं अर्डर्न ने कहा, ‘न्यूजीलैंड इस शोक में आपके साथ है।’