फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chor Chor Pilgrims Raise Slogan Upon Seeing Pakistan PM led Delegation In Madina

पाक पीएम की सऊदी यात्रा: 'चोर-चोर'...शहबाज शरीफ को देखते ही मदीना में लगे नारे, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 07:40 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,रियाद
एएनआई,रियाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Apr 2022 07:40 AM IST
सार

शहबाज शरीफ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद सऊदी अरब में उनकी पहली विदेश यात्रा थी लेकिन यहां उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Chor Chor Pilgrims Raise Slogan Upon Seeing Pakistan PM led Delegation In Madina
शहबाज शरीफ सऊदी यात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को अपनी तीन दिवसीय सऊदी यात्रा के दौरान उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने मदीना में उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल मस्जिद-ए-नबावी से गुजर रहे थे उसी समय ये विवादित नारे लगने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक वीडियो में, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाहजैन बुगती को अन्य लोगों के साथ देखा गया था। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक औरंगजेब ने परोक्ष रूप से अपदस्थ इमरान खान को विरोध के लिए जिम्मेदार ठहराया। समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से औरंगजेब ने कहा कि मैं इस पवित्र भूमि पर इस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैं इस भूमि का उपयोग राजनीति के लिए नहीं करना चाहता। लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी समाज को बदनाम कर दिया है।  बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के अपने पहले तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सऊदी दौरे पर उनके साथ दर्जनों अधिकारी और राजनीतिक नेता आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन




ट्विटर यूजर्स ने लिए मजे 
ट्विटर यूजर्स ने मजे लेते हुए और वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि गर्वित पाकिस्तानियों, कृपया हमारे पीएम और उनके पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) अपराधियों के गिरोह का सऊदी अरब में शानदार स्वागत देखकर प्रसन्न हों।  एक अन्य ट्विटर यूजर मुहम्मद इब्राहिम काजी ने लिखा कि सऊदी अरब के नागरिक अपदस्थ पीएम इमरान खान को बुला रहे हैं। वे राज्य के कानूनों का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तानियों की भी निंदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब से 320 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त पैकेज की मांग 
शहबाज शरीफ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब उनके पूर्ववर्ती इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव में बाहर कर दिया गया था। यात्रा के दौरान शरीफ सऊदी अरब से 320 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त पैकेज की मांग करेंगे। वह पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में और कमी को रोकने के लिए यह अनुरोध करेंगे। सऊदी अरब ने इमरान खान के कार्यकाल के दौरान पहले ही कर्ज में डूबे देश को 300 करोड़ अमरीकी डालर की जमा राशि और 120 करोड़ अमरीकी डालर के आस्थगित भुगतान पर एक तेल सुविधा दी थी। अनुमानों का कहना है कि पाकिस्तान को शेष राशि देने के लिए 12 बिलियन अमरीकी डालर की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed