{"_id":"60ec752bd61fbb48453262e9","slug":"chisinau-in-europes-poorest-country-moldova-the-pro-eu-party-won-the-election-got-53-percent-of-the-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिसिनाउ: यूरोप के सबसे गरीब देश मोल्डोवा में ईयू समर्थक पार्टी ने जीता चुनाव, 53 फीसदी मत मिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चिसिनाउ: यूरोप के सबसे गरीब देश मोल्डोवा में ईयू समर्थक पार्टी ने जीता चुनाव, 53 फीसदी मत मिले
Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, चिसिनाउ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, चिसिनाउ
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
सार
कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे मोल्डोवा में यूरोपीय संघ की समर्थक पार्टी ने जीत हासिल की है। यह यूरोप का सबसे गरीब देश है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति माइआ सांडू
- फोटो : social media
विस्तार
सुधारों की वकालत करने वाली और मोल्डोवा तथा यूरोपीय संघ के बीच नजदीकी संबंधों की समर्थक एक पार्टी ने मोल्डोवा के संसदीय चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को इस बाबत नतीजे जारी किए गए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति माइआ सांडू ने चुनाव की घोषणा की थी जो रविवार को संपन्न हुए। कभी सोवियत गणतंत्र का हिस्सा रहे मोल्डोवा की राष्ट्रपति सांडू चाहती थीं कि उनकी ईयू व सुधार समर्थक पार्टी सत्ता में आए। 'पार्टी ऑफ एक्शन एंड सोलिडेरिटी' (पीएएस) को कम्युनिस्टों और समाजवादियों की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
मोल्डोवा यूक्रेन और रोमानिया के बीच स्थित है तथा यूरोप का सबसे गरीब देश है। यहां की 35 लाख जनसंख्या में से 48 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।