फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chirag Paswan expressed hope for investment in food processing industry in India at WEF meeting in Davos

Chirag Paswan: दावोस में चिराग ने जताई भारत में निवेश की उम्मीद, कहा - हर कोई हमारी ओर देख रहा

Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
सार

चिराग पासवान ने इस दौरान भारत में परिवहन में सुधार, व्यापार में आसानी और एकल-खिड़की मंजूरी जैसी सुविधाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, निवेशक भारत पर बहुत ही गंभीर स्तर पर विचार कर रहे हैं। भारत में उन्हें अद्वितीय सेटअप प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chirag Paswan expressed hope for investment in food processing industry in India at WEF meeting in Davos
कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठकों से इस क्षेत्र में नए निवेश के बारे में आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि निवेशक भारत को सिर्फ एक बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि नए पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के संदर्भ में भी देख रहे हैं।

विज्ञापन


भारत के प्रतिनिधिमंडल में शामिल डब्ल्यूईएफ बैठक के मौके पर चिराग ने मीडिया से बातचीत में विश्व स्तर पर अच्छे सहयोग की उम्मीद व्यक्त की। मोदी सरकार भारत को वैश्विक खाद्य टोकरी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लेकर पीएम मोदी का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। हमारे पास खाद्यान्न प्रचुरता में है, हम इस मामले में पूरी तरह सक्षम हैं। मैं भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश आने को लेकर बहुत सकारात्मक हूं। हम उद्योग के कुछ प्रमुख दिग्गजों के साथ बैठकें कर रहा हूं और मुझे गर्व है हर कोई भारत की ओर उत्सुकता से देख रहा है।
विज्ञापन

 
परिवहन में सुधार, व्यापार में आसानी और एकल खिड़की मंजूरी जैसी सुविधाओं का किया जिक्र
चिराग पासवान ने इस दौरान भारत में परिवहन में सुधार, व्यापार में आसानी और एकल-खिड़की मंजूरी जैसी सुविधाओं का जिक्र किया।उन्होंने कहा, निवेशक भारत पर बहुत ही गंभीर स्तर पर विचार कर रहे हैं। भारत में उन्हें अद्वितीय सेटअप प्रदान किया जा रहा है। ये सभी चीजें खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े वैश्विक लोगों को उत्साहित कर रही हैं और वे इसे बहुत सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed