फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Woman Who Learned Acupuncture Online Gets jailed news in hindi

China: महिला ने ऑनलाइन वीडियो देखकर सीखा एक्यूपंक्चर; इलाज के दौरान व्यक्ति की हो गई मौत, 18 महीनों की हुई सजा

Thu, 08 Aug 2024 07:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Aug 2024 07:54 AM IST
सार

जांच में मालूम चला कि वैंग ने एक्यूपंक्चर की ट्रेनिंग नहीं ली थी, उसने इसे ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सीखा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, ली की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई थी।

विज्ञापन
Chinese Woman Who Learned Acupuncture Online Gets jailed news in hindi
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चीन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक्यूपंक्चर के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, एक महिला ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से एक्यूपंक्चर सीखा। उसने जब एक व्यक्ति का इलाज किया तो मरीज की हृदय गति रुक गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना पिछले साल जून की है। मृतक की पहचान ली के नाम पर की गई है। ली की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसने जियांग्सु प्रांत की एक महिला से मदद मांगी। महिला की पहचान वैंग के तौर पर की गई है। वह अपने गांव में एक्यूपंक्चर कौशल के लिए काफी मशहूर थी। इलाज के लिए वह 500 युआन लेती थी। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
इलाज के अंतिम सत्र के दौरान ली को बहुत असुविधा का अनुभव हुआ। वैंग ने ली को उठाकर इधर-उधर पलटने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। बाओयिंग काउंटी के पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट के प्रथम अभियोजन विभाग में सहायक अभियोजक झू युटिंग ने कहा, "जब वह (ली) चल रहा था, उसका चेहरा अचानक से काला हो गया और पैर कमजोर हो रहे थे। वह जमीन पर ही गिर गया। ली को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।"
विज्ञापन


जांच में मालूम चला कि वैंग ने एक्यूपंक्चर की ट्रेनिंग नहीं ली थी, उसने इसे ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सीखा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, ली की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई थी। दरअसल ली को कोरोनरी हृदय रोग था। वैंग पर कानूनी लाइसेंस के बिना घर पर एक निजी क्लिनिक चलाने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने वैंग को जुर्माने के साथ 18 महीने जेल की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक्यूपंक्चर का उपयोग आमतौर पर पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) में किया जाता है। इसका उपयोग र्द का इलाज करने और पूरे शरीर में  ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने" के लिए किया जाता है। अगर एक्यूपंक्चर गलत तरीके से किया जाता है तो गंभीर हृदय रोग वाले रोगी पर इसका गलत असर पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed