फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese tech firms removed Tibetan and Uyghur languages from courses

तानाशाही: चीनी तकनीकी फर्मों ने पाठ्यक्रमों से हटाईं तिब्बती व उइगर भाषाएं

Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
सार

प्रोटोकॉल की रिपोर्ट के मुताबिक जातीय अल्पसंख्यकों के साथ इस तकनीकी दमन को लेकर सार्वजनिक चिंताएं और गहरा गई हैं।

विज्ञापन
Chinese tech firms removed Tibetan and Uyghur languages from courses
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

चीन की तकनीकी कंपनियां अपने पाठ्यक्रम से उइगर और तिब्बतियों की भाषाओं को हटाने में जुट गई हैं। वे इन्हें न सिर्फ पाठ्यक्रमों से सेंसर कर रही हैं बल्कि अपनी वेबसाइटों से भी इन भाषाओं में की गई टिप्पणियां प्रतिबंधित कर रही हैं।

विज्ञापन


यूनेस्को के साथ साझेदारी करने वाले एक भाषा-शिक्षण एप टॉकमेट ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर बताया कि वह सरकारी नीतियों के कारण तिब्बती और उइगर भाषा वर्गों को अस्थायी रूप से हटा चुका है। उसने यह घोषणा पिछले शुक्रवार को पोस्ट की थी। यह एप भाषाई विविधता के चलते 100 भाषाओं में पाठ्यक्रम सुविधा देता है।
विज्ञापन


बिलिबिली नामक एक अन्य वेबसाइट ने उइगर और तिब्बती भाषा में पोस्ट की गई टिप्पणियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय साइबर नीति केंद्र के वरिष्ठ विश्लेषक फर्गस रयान ने जब उइगर और तिब्बती जुबान में टिप्पणियां लिखने की कोशिश की तो उन्हें त्रुटि संदेश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें लिखा था कि टिप्पणी में संवेदनशील जानकारी है। जबकि अन्य गैर-मंदारिन भाषाओं में टिप्पणियां ठीक दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed