फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Student Arrested in US for Threatening Communist Party Person Read News in Hindi

US: अमेरिका में चीनी छात्र गिरफ्तार, कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले व्यक्ति को धमकी दी थी

Thu, 15 Dec 2022 07:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 07:32 AM IST
सार

अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार चीनी छात्र बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक का विद्यार्थी है। उस पर चीन में लोकतंत्र के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट लिखने वाले व्यक्ति को धमकाने, उसे प्रताड़ित करने और पीछा करने का आरोप है।

विज्ञापन
Chinese Student Arrested in US for Threatening Communist Party Person Read News in Hindi
अमेरिका में चीनी छात्र गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में एक चीनी छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इस पर चीन में चीन में सत्तारूढ़ चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले और लोकतंत्र का समर्थन करने वाले एक व्यक्ति को धमकाने का आरोप है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार चीनी छात्र बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक का विद्यार्थी है। उस पर चीन में लोकतंत्र के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट लिखने वाले व्यक्ति को धमकाने, अपमान करने, उसे प्रताड़ित करने और पीछा करने का आरोप है। इस छात्र की पहचान 25 साल के जिओली वू के रूप में की गई है। उसे बोस्टन की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


यूएस न्याय विभाग ने कहा कि आरोपी बर्कली कॉलेज में पढ़ाई के लिए बोस्टन में रह रहता है। विभाग ने कहा कि अमेरिका हमेशा अभिव्यक्ति व राजनीतिक विचारों की आजादी का पक्षधर रहा है। वू का धमकाने वाला व प्रताड़ित करने वाला व्यवहार अभिव्यक्ति की आजादी के अनुकूल नहीं है। अटॉर्नी जनरल रशेल एस. रोलिंस ने कहा कि आरोपी ने चीन के खिलाफ असहमति जताने वाले कार्यकर्ता को खामोश करने और उसे धमकाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोलिंस ने कहा कि हम शांतिपूर्वक अपने विचार व राय प्रकट करने वाले किसी भी व्यक्ति को इस तरह की धमकी देने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी (Freedom of speech in US) एक संवैधानिक अधिकार है और हम इसकी हर कीमत पर रक्षा करेंगे। 


अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) के बोस्टन डिवीजन के प्रभारी विशेष एजेंट जोसेफ बोनावोलंटा ने कहा कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ बोलने वाले नागरिक को बार-बार धमकी देने जिओली वू को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी वू को इस जुर्म के लिए पांच साल तक की जेल और रिहाई के बाद तीन साल तक निगरानी में रखने के अलावा ढाई लाख डॉलर तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed