फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese spacecraft left mysterious object in space

China: चीनी यान ने अंतरिक्ष में छोड़ी रहस्यमय चीज, अमेरिका कर रहा निगरानी

Mon, 07 Nov 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 05:21 AM IST
सार

अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि अज्ञात वस्तु चीन के प्राकृतिक विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना से जुड़ी है।

विज्ञापन
Chinese spacecraft left mysterious object in space
अंतरिक्ष में चीनी यान - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने दावा किया है कि चीन के अंतरिक्ष यान ने एक रहस्यमय वस्तु पृथ्वी की कक्षा में छोड़ी है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि सोमवार को छोड़ी गई यह वस्तु क्या है। अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि अज्ञात वस्तु चीन के प्राकृतिक विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना से जुड़ी है।

विज्ञापन


ऑर्बिटल फोकस वेबसाइट के मुताबिक, यह वस्तु अपने मुख्य यान से 200 मीटर से कम की दूरी पर रहकर दूरी तय कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये पुनः उपयोग लायक अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली के विकास से जुड़ा हो सकता है। अंतरिक्ष पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि ये वस्तु एक छोटा उपग्रह हो सकता है, जिसे एक बड़े क्राफ्ट, सर्विस मॉड्यूल या परीक्षण के परिणाम की निगरानी के लिए बनाया गया हो।
विज्ञापन


इस प्रायोगिक अंतरिक्ष यान को गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान से चार अगस्त को चीन के लॉन्ग मार्च 2एफ रॉकेट से लॉन्च किया गया और ये तीन महीने से कक्षा में है। हालांकि इस यान से रहस्यमय चीज कुछ समय पहले ही छोड़ी गई और अब अपनी कक्षा में स्थापित होने पर ही दिखाई दे रही है। चीन ने इस मिशन को लेकर चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed