फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese researcher haizhou hu arrested in america over stealing trade secrets while attempt boarding flight

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ चीनी शोधकर्ता, व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने का आरोप

Sat, 29 Aug 2020 08:33 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Aug 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Chinese researcher haizhou hu arrested in america over stealing trade secrets while attempt boarding flight
अमेरिकी न्याय विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका में अधिकारियों ने एक चीनी नागरिक को व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक शोधकर्ता है। जब वह चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा था उस समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी का नाम हाइजो हू है और वह 34 साल का है। न्यायिक विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चीनी नागरिक पर प्राधिकरण की इजाजत के बिना किसी कंप्यूटर तक पहुंचने या संरक्षित कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त करने और व्यापार रहस्यों की चोरी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन



विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में शोध करने वाले एक चीनी नागरिक हाइजो हू को आज गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर आपराधिक शिकायत के साथ संघीय अपराध के आरोप हैं। वह चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिका के अटॉर्नी थॉमस टी. कुलेन और डेविड डब्ल्यूएस्टी, एफबीआई के रिचमंड डिविजन ने विशेष एजेंट की गिरफ्तारी की घोषणा की।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सैन्य अभ्यास के दौरान लगातार दूसरे दिन अमेरिकी जासूसी विमान की कथित घुसैपठ, चीन ने किया विरोध

हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच संबंध बहुत खराब हो गए हैं। न्याय विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जांचकर्ताओं को सबसे पहले हू के बारे में 25 अगस्त, 2020 को पता चला। वह अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में बायो-मिमिक और फ्लूड डायनेमिक्स पर शोध कर रहे थे। उन्होंने शिकागो के ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश की।’ 


विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘अधिकारियों द्वारा की गई नियमित जांच से पता चला कि हू के कब्जे में जैव-प्रेरित अनुसंधान सिमुलेशन सॉफ्टवेयर कोड है जिसके लिए वह अधिकृत नहीं थे। यह वर्जीनिया विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय के सदस्यों द्वारा सालों के अनुसंधान का परिणाम है।’

हाल ही में अमेरिका ने चीन को ह्यूस्टन में स्थित अपने महावाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर सालों से अवैध जासूसी की जा रही है। बदले में चीन ने भी अमेरिका को चेंग्दू में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed