फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese province declares emergency to combat coronavirus as the nation new COVID19 epicenter

चीनी प्रांत ने कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए 'आपातकाल' की घोषणा की

Thu, 14 Jan 2021 07:20 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jan 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Chinese province declares emergency to combat coronavirus as the nation new COVID19 epicenter
चीन में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था कि उसने अपने यहां महामारी को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन वहां एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के मामलों की ताजा लहर को देखते हुए कोरोना से मुकाबला करने के लिए  3.7 करोड़ की आबादी वाले एक प्रांत ने 'आपातकाल' की घोषणा कर दी है। साथ ही कोरोना की दूसरी लहर की आशंकाओं के बीच यहां बड़े पैमाने पर कोरोना परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी प्रांत हेइलोंगजियांग की सरकार ने बुधवार को तत्काल आपातकाल घोषणा की, ताकि निवासियों को जब तक बहुत ज्यादा जरुरी काम न हो, प्रांत नहीं छोड़ने का आदेश दिया जा सके। इस बीच हेबेई प्रांत जो बीजिंग को चारो तरफ से घेरे हुए है, की राजधानी में कोरोना वायरस परीक्षण के दूसरे दौर के दौरान उप-शून्य तापमान में भी लाखों लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



लगभग 7.5 करोड़ की आबादी वाला यह प्रांत, चीन में कोरोना के सबसे गंभीर नए लहर में नया कोविड-19 उपरिकेंद्र बन गया है। चीन ने 2019 के अंत में वुहान में उभरने के बाद से कोरोना वायरस को नियंत्रण में ले लिया था। लेकिन हाल के सप्ताहों में मामलों की हकीकत सामने आई है, स्थानीय मामलों में लॉकडाउन, तत्काल यात्रा प्रतिबंध और लाखों लोगों के दस बार परीक्षण के व्यापक मामलों को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के उत्तरी क्षेत्रों में दो करोड़ से अधिक लोग अब किसी न किसी रूप में बंद हैं। हेइलोंगजियांग के 3.7 करोड़ निवासियों को भी आदेश दिया गया है कि वे क्षेत्र को तब तक न छोड़ें जब तक कि पूरी तरह से आवश्यक काम न हों, और सम्मेलनों और समारोहों को रद्द कर दें। यह कार्रवाई बुधवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आने के बाद  की गई है। इन 28 लोगों में 12 एसिंप्टोमेटिक शामिल थे, जिसका अर्थ है कि वे वायरस से संक्रमित थे लेकिन अभी तक लक्षण नहीं दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed