{"_id":"62aa121bb3b7fb65805eca39","slug":"chinese-president-xi-jinping-turns-69-set-to-remain-in-power-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 69 के हुए, राष्ट्रपति के रूप में 10 साल भी किए पूरे, तीसरी बार भी सत्ता में रहना तय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 69 के हुए, राष्ट्रपति के रूप में 10 साल भी किए पूरे, तीसरी बार भी सत्ता में रहना तय
Wed, 15 Jun 2022 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:38 PM IST
सार
जिनपिंग के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। चीन में नेताओं के लिए सेवानिवृत्ति आयु 68 साल या दो बार देश की कमान संभालना है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के शक्तिशाली राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को 69 साल के हो गए। साथ ही, उन्होंने अभूतपूर्व तीसरी बार (शायद जीवनभर के लिए) सत्ता पर काबिज रहना भी पक्का कर लिया है। चीन के उनके पूर्ववर्ती 68 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो गए थे।
विज्ञापन
जिनपिंग ने जन्मदिन पर अपने दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। चीन में नेताओं के जन्मदिन का जश्न सार्वजनिक तौर पर मनाने की परंपरा नहीं है। जिनपिंग के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। चीन में नेताओं के लिए सेवानिवृत्ति आयु 68 साल या दो बार देश की कमान संभालना है। उनके बाद वरिष्ठ माने जाने वाले प्रधानमंत्री ली केकियांग एक जुलाई को 67 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पहले ही सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी है। मार्च में ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कह दिया था, उनका यह पद पर अंतिम वर्ष है, क्योंकि इसी साल वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
ली हमेशा चुपचाप काम करते रहे, जबकि शी जिनपिंग सत्ता कब्जाते चले गए। वह सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी में संस्थापक माओ जेदोंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं। माओ की तरह शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) अध्यक्ष, सेना के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पद पर काबिज हैं। पांच साल में एक बार होने वाली पार्टी की बैठक अक्तूबर में होनी है। इसमें उनका कार्यकाल बढ़ना लगभग तय है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैठक टाली भी जा सकती है, क्योंकि शी की लागू की गई जीरो कोविड नीति अब भी लागू है।
विज्ञापन
एनसीपी ने हटा दी है दो कार्यकाल की शर्त
शी जिनपिंग के तीसरी बार भी पद पर काबिज होने की संभावना इसलिए भी प्रबल है, क्योंकि विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनसीपी) ने 2018 में संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन कर राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल की सीमा को समाप्त कर दिया था। तभी से शी के जीवनभर के लिए सत्ता पर काबिज रहने की संभावनाएं जताए जाने लगी थीं। पार्टी पहले ही उन्हें माओ की तरह सर्वोच्च नेता स्वीकार कर चुकी है, जो 1976 में अपनी मृत्यु तक पार्टी अध्यक्ष और देश के राष्ट्रपति पद पर काबिज रहे। हालांकि जिनपिंग के पूर्ववर्ती जियांग जेमिन, हू जिताओ पांच साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे।