{"_id":"6016d4451836d4100a472f2a","slug":"chinese-navy-are-struggling-with-psychological-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं चीन के नौसैनिक: अध्ययन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं चीन के नौसैनिक: अध्ययन
Sun, 31 Jan 2021 09:31 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
चीन का झंडा
- फोटो : Social media
चीनी नौसेना के पनडुब्बी बल में कार्यरत, विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर में तैनात नाभिकीय पनडुब्बियों में काम करने वाले हर पांच में से एक नौसैनिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
एक नए अनुसंधान में यह जानकारी सामने आई। हाल के वर्षों में चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है और अमेरिकी नौसेना द्वारा स्वतंत्र रूप से आवाजाही पर बल देने से यह क्षेत्र युद्ध का एक नया स्थल बन गया है।
विज्ञापन
शंघाई के नौसैनिक चिकित्सकीय विश्वविद्यालय की ओर से 500 नौसैनिकों और अधिकारियों पर किए गए अध्ययन में सामने आया है कि चीन के नौसैनिक मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार नौसैनिकों से पूछे गए प्रश्नों के जवाब के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया कि 21 प्रतिशत कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हैं।
अध्ययन के अनुसार चीन की पनडुब्बियों में काम करने वाले नौसैनिक, घबराहट और मानसिक भय जैसी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।