{"_id":"5cbc202bbdec2214593aacc1","slug":"chinese-man-found-dead-in-pakistan-after-missing-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दवाई खरीदने के लिए घर से निकला चीनी व्यक्ति लापता, दो दिन बाद मिला शव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में दवाई खरीदने के लिए घर से निकला चीनी व्यक्ति लापता, दो दिन बाद मिला शव
Sun, 21 Apr 2019 01:20 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में एक लापता चीनी व्यक्ति का शव मिला है। मृतक सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद से लापता हो गया था। मृतक की पहचान ली जिंगजिआंग के तौर पर हुई है। ली 13 अप्रैल को राजधानी पहुंचा था और दो दिन बाद दवाई लेने के लिए गया था। लेकिन फिर वापस नहीं लौटा।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ली के दोस्त ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में ली के दोस्त ने कहा है, "वह कमरे में अपना मोबाइल फोन, पासपोर्ट और बाकी सामान छोड़कर गया था। उसे स्थानीय भाषा नहीं आती थी।"
वहीं इस मामले में पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि इसे हत्या मानना जल्दबादी होगी। ली के सिर पर पत्थर से वार किया गया था।
लेकिन हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। यहां पुलिस का कहना है कि इसे हत्या तब ही माना जाएगा, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साबित होगा। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है।
बता दें चीन पाकिस्तान को भारी कर्ज देकर यहां विकास कार्य कर रहा है। इन विकास कार्यों का ठेका भी चीनी कंपनियों को दिया गया है और इनमें काम भी चीनी लोग ही कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां चीनी नागरिक रहते हैं।
वहीं पाकिस्तान के लोगों को जितना हो सके चीन इन विकास कार्यों से दूर ही रखता है। इससे पहले भी कई चीनी लोगों को यहां निशाना बनाया जा चुका है।