फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese hackers breached US Commerce chief emails, Antony Blinken warns Chinese counterpart

China-US: चीन के हैकरों ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के ईमेल में लगाई सेंध; ब्लिंकन ने चीनी समकक्ष को दी चेतावनी

Fri, 14 Jul 2023 09:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jul 2023 09:26 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को खुलासा किया कि एक चीनी हैकिंग ऑपरेशन ने 25 अज्ञात संगठनों से संबंधित ईमेल खातों में सेंध लगाने के लिए कंपनी के प्रमाणीकरण सॉफ्टवेयर के एक हिस्से में एक गोपनीय त्रुटि का फायदा उठाया था।

विज्ञापन
Chinese hackers breached US Commerce chief emails, Antony Blinken warns Chinese counterpart
चीन के हैकरों ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के ईमेल में लगाई सेंध। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीनी हैकरों के एक समूह द्वारा अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के ईमेल में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो (Gina Raimondo) उन वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के समूह में शामिल थीं, जिनके ईमेल इस साल की शुरुआत में एक समूह द्वारा हैक कर लिए गए थे। समहू के बारे में माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह चीन में स्थित है। मामले से परिचित एक शख्स ने बताया कि डिजिटल चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को जकार्ता में हुई एक बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी को चेतावनी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिकी सरकार को निशाना बनाने वाली कोई भी कार्रवाई, अमेरिकी कंपनियां या अमेरिकी नागरिक हमारे लिए गहरी चिंता का विषय हैं और हम उन जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को खुलासा किया कि एक चीनी हैकिंग ऑपरेशन ने 25 अज्ञात संगठनों से संबंधित ईमेल खातों में सेंध लगाने के लिए कंपनी के प्रमाणीकरण सॉफ्टवेयर के एक हिस्से में एक गोपनीय त्रुटि का फायदा उठाया था। इस खबर के सामने आने के बाद से वाणिज्य विभाग के अलावा कई पीड़ितों ने स्वीकार किया है कि वे प्रभावित हुए हैं, जिनमें विदेश विभाग और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के कर्मी भी शामिल हैं। घुसपैठ की गतिविधि मई में शुरू हुई और लगभग एक महीने तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडिया को दिए एक बयान में इन आरोपों को "दुष्प्रचार" बताया था। रायमोंडो के मंत्रालय ने सेमीकंडक्टर और अन्य संवेदनशील प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर अंकुश लगाते हुए चीन के खिलाफ निर्यात नियंत्रण नीतियों की एक सीरीज लागू की है। वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने एजेंसी को "माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस 365 सिस्टम के साथ एक समझौते के बारे में सूचित किया था और विभाग ने प्रतिक्रिया देने के लिए तत्काल कार्रवाई की। लेकिन प्रवक्ता ने विशेष रूप से रायमोंडो के खिलाफ घुसपैठ पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि इस साल मार्च में अमेरिकी महानिरीक्षक कार्यालय की एक रिपोर्ट में साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की मौलिक कमियों की तीखी आलोचना की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, साइबर-सुरक्षा उपकरणों का ठीक से उपयोग नहीं किया है और नकली साइबर हमलों को अच्छी तरीके से नहीं संभाला है।


एफबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हैकिंग ऑपरेशन के दौरान कोई गोपनीय जानकारी नहीं चुराई गई।  हैकिंग अत्यधिक लक्षित थी, उनकी पहुंच केवल ईमेल इनबॉक्स तक थी और डाटा को नष्ट नहीं किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed