फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Foreign Minister Wang Yi after india china military face off in Tawang, said- ready to work with India

China: तवांग में सैन्य झड़प के बाद चीनी विदेश मंत्री का बयान, बोले- भारत के साथ काम करने को तैयार

Sun, 25 Dec 2022 09:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 09:37 AM IST
सार

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
Chinese Foreign Minister Wang Yi after india china military face off in Tawang, said- ready to work with India
चीनी विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और चीन की सेनाओं के बीच हाल ही में तवांग में हुइ झड़प के बाद चीनी विदेश मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है। दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वांग यी ने कहा, हम चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में एकसाथ काम करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री का यह बयान तब सामने आया है, जब तवांग में झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों फिर से तल्खी आ गई है। हालांकि, झड़प के बाद 20 दिसंबर को भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वीं दौर की बैठक हुई। इस बातचीत में देपसांग और डेमचक से चीनी सेना के पीछे हटने का मसला मुख्य एजेंडा था। हालांकि, इस बातचीत में कोई ठोस हल तो नहीं निकला, लेकिन दोनों पक्ष संपर्क में रहते हुए इसे जल्द सुलझाने पर सहमत हुए।  

विज्ञापन


अब तक पांच जगहों से हट चुकी हैं दोनों सेनाएं
यह वार्ता पीएम नरेंद्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जी-20 सम्मेलन में हाथ मिलाने के एक माह बाद हुई थी। पूर्वी लद्दाख में मई, 2020 में तनातनी के बाद अब तक 5 तनातनी वाले जगहों से दोनों सेनाएं पीछे हट चुकी हैं। फरवरी, 2021 को पैंगोंग झील के दोनों तरफ व गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके के पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी)-15 व 17 से अगस्त में दोनों सेनाएं पीछे हटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed