फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese envoy meets Pak PM Sharif, discusses India-Pakistan tensions, News in Hindi

China-Pakistan Relations: चीनी राजदूत से मिले PM शहबाज शरीफ, पहलगाम के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर चर्चा

Fri, 02 May 2025 09:26 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 May 2025 09:26 PM IST
सार

China-Pakistan Relations: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर दुनिया भर की नजरें हैं। वहीं आज पाकिस्तान में चीनी राजदूत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Chinese envoy meets Pak PM Sharif, discusses India-Pakistan tensions, News in Hindi
जियांग जैडोंग, पाकिस्तान में चीन के राजदूत - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जैडोंग ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा की। वहीं चीन ने इस मुलाकात के बाद कहा है कि वह इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील करता है। चीनी दूतावास के अनुसार, जियांग ने शरीफ से मुलाकात के दौरान कहा कि चीन पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को समझता है और उसके राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने और शांति व स्थिरता के लिए आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यूनुस के करीबी का बड़बोलापन, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर है गंदी नजर
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने चीन के रुख की सराहना की
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन के रुख की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति के लिए सभी पक्षों से संवाद और सहयोग के लिए तैयार है ताकि तनाव और न बढ़े। शरीफ ने चीन के रचनात्मक प्रयासों की भी तारीफ की जो क्षेत्र में स्थिरता लाने में मदद कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने भी की थी आतंकी हमले की निंदा
27 अप्रैल को पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से फोन पर बात की थी और क्षेत्रीय हालात की जानकारी दी थी। वांग यी ने कहा कि चीन इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को दुनिया की साझा जिम्मेदारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष न तो उनके मूल हित में है और न ही यह क्षेत्रीय शांति के लिए फायदेमंद है। चीन ने इस आतंकी हमले की निष्पक्ष और जल्द जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें - Aviation: उत्तर अमेरिकी यात्रा के 'विकल्प' तलाश रही एअर इंडिया, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ा खर्च

भारत-पाकिस्तान दोनों दक्षिण एशिया के अहम देश- चीन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भी कहा कि बीजिंग भारत-पाक तनाव को शांत करने के लिए उठाए जा रहे हर कदम का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों दक्षिण एशिया के अहम देश हैं और इनके बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते पूरे क्षेत्र की शांति, स्थिरता और विकास के लिए जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed