{"_id":"62c4a1bcf911e43be41b6dca","slug":"chinese-envoy-expressed-concern-over-us-import-tariffs-no-signs-of-resolving-trade-war-found-in-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade War: चीनी दूत ने अमेरिकी आयात शुल्क पर जताई चिंता, वार्ता में नहीं मिले व्यापार युद्ध हल करने के संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trade War: चीनी दूत ने अमेरिकी आयात शुल्क पर जताई चिंता, वार्ता में नहीं मिले व्यापार युद्ध हल करने के संकेत
Wed, 06 Jul 2022 02:10 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:10 AM IST
सार
चीनी वाइस प्रीमियर लियू हे और अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था व आपूर्ति शृंखला की समस्याओं पर भी चर्चा की। लेकिन आयात शुल्क पर अभी किसी समझौते के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
अमेरिका-चीन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर से जुड़ी वार्ता के लिए चीन के दूत ने चीनी निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर चिंता जताई। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन के साथ एक फोन वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान व्यापार युद्ध को हल करने की दिशा में किसी प्रगति का कोई संकेत नहीं मिला। मंत्रालय ने कहा, वाइस प्रीमियर लियू हे और येलेन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था व आपूर्ति शृंखला की समस्याओं पर भी चर्चा की। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई। हालांकि अमेरिका में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते कार्यालय बंद रहे। लेकिन आयात शुल्क पर अभी किसी समझौते के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
कनाडाई उद्योगपति के विरुद्ध केस में शामिल होने की चीन ने नहीं दी मंजूरी
चीन के अधिकारियों ने कनाडा के राजनयिकों को पांच साल पहले हांगकांग से गायब हुए एक चीनी मूल के कनाडाई उद्योगपति के खिलाफ चलाए जा रहे मुकदमे में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कनाडा की सरकार ने बताया, शियाओ जियान्हुआ को आखिरी बार जनवरी 2017 में हांगकांग के एक होटल में देखा गया था और माना जाता है कि उन्हें चीन के अधिकारियों द्वारा चीन ले जाया गया था। हालांकि, सरकार ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की कि उन्हें हिरासत में लिया गया था या उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन