{"_id":"6079e4a18ebc3edbca372a6e","slug":"chinese-economy-boom-amid-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में भी फायदा : कोरोना महामारी के बीच चीन की अर्थव्यवस्था में उछाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संकट में भी फायदा : कोरोना महामारी के बीच चीन की अर्थव्यवस्था में उछाल
Sat, 17 Apr 2021 06:51 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बीजिंग।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:51 AM IST
सार
- 2021 की पहली तिमाही में गत वर्ष की तुलना में 18.3 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
चीन का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के चलते जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है वहीं चीन ने इस साल की पहली तिमाही में पिछले साल की तुलना में 18.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन
चीन के सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में मजबूती दिखाई गई है, लेकिन असामान्य रूप से मजबूत इन आंकड़ों के लिए पिछले साल के कमजोर आंकड़ों को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 2020 की पहली तिमाही में कोरोना के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण चीनी अर्थव्यवस्था 6.8 फीसदी पर सिमट गई थी। लेकिन चीन के जीडीपी में 1992 के बाद से यह सबसे बड़ा उछाल है। एक साल के भीतर मार्च में औद्योगिक उत्पादन 14.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि खुदरा बिक्री में 34.2 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
महामारी की अर्थव्यवस्था पर लगी भारी मार के बावजूद कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के कड़े उपायों और व्यापार को दी गई आपातकालीन राहत से चीन की अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है। हालांकि चीनी अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर कवायद बहुत अच्छी नहीं हैं क्योंकि विश्लेषकों का अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में सरकार की राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन माप को घटाने के बाद उनमें सुस्ती देखी जाएगी।