{"_id":"6127e94e8ebc3e0749168b0c","slug":"chinese-defense-ministry-next-month-the-armies-of-china-pakistan-mongolia-and-thai-will-conduct-joint-exercises","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी रक्षा मंत्रालय : अगले महीने चीन, पाकिस्तान, मंगोलिया व थाई की सेनाएं करेगीं साझा युद्धाभ्यास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी रक्षा मंत्रालय : अगले महीने चीन, पाकिस्तान, मंगोलिया व थाई की सेनाएं करेगीं साझा युद्धाभ्यास
Fri, 27 Aug 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:49 AM IST
सार
- चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल टैन केफेई ने बताया कि चारों देश 6 से 15 सितंबर तक हेनान के क्वेशान काउंटी में यह युद्धाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
China PLA defence Spokesperson
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले माह चीन के मध्य हेनान प्रांत में चीनी सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास में पाकिस्तान, मंगोलिया और थाईलैंड की सेनाएं भाग लेंगी। इस अभ्यास में चीन भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल टैन केफेई ने बताया कि चारों देश 6 से 15 सितंबर तक हेनान के क्वेशान काउंटी में यह युद्धाभ्यास करेंगे। टैन ने कहा कि सभी चार देश अभ्यास में भाग लेने के लिए 1,000 से अधिक सैनिकों को भेजेंगे, जिसमें थलसेना की इकाइयां शामिल होंगी।
विज्ञापन