फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese defence minister meets top leadership of Nepal, plans to resume military cooperation

भारत के साथ तनाव के बीच नेपाल पहुंचे चीनी रक्षा मंत्री, सैन्य सहयोग की बहाली पर जोर

Sun, 29 Nov 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Chinese defence minister meets top leadership of Nepal, plans to resume military cooperation
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)

भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही रविवार को नेपाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की और नेपाली सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा से द्विपक्षीय हितों के अनेक विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करना और आपसी संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है।

विज्ञापन


इस संबंध में नेपाल की सेना ने एक बयान में कहा कि चीन के स्टेट काउंसिलर जनरल वेई ने नेपाल की अपनी एक दिन की ‘कामकाजी’ यात्रा के दौरान यहां सेना मुख्यालय में सेना प्रमुख जनरल थापा से द्विपक्षीय वार्ता की। सेना के बयान के अनुसार, ‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय हितों के विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत की और द्वपक्षीय सहयोग बहाल करने पर जोर दिया।’
विज्ञापन



सेना ने बयान में कहा, ‘इसके बाद मुख्य रूप से प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के विनिमय कार्यक्रम को बहाल करने और रक्षा सहायता जारी रखने से संबंधित विषयों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर का द्विपक्षीय विचार-विमर्श हुआ, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से प्रभावित हुए हैं।’ उल्लेखनीय है कि चीन के रक्षा मंत्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विपक्षीय सहयोग की जल्द बहाली पर रहा जोर
नेपाल की सेना ने कहा कि चीन के रक्षा मंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया और कहा कि द्विपक्षीय सहयोग जल्द से जल्द बहाल होना चाहिए, जिसमें उच्चस्तरीय यात्राएं शामिल हों।

बयान के अनुसार जनरल वेई फेंगही ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में नेपाल की सेना को अतिरिक्त सहायता देने का संकल्प जताया। नेपाली सेना ने भी विश्वास जताया कि उनकी यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका विस्तार करने में सहायक होगी। जनरल वेई ने सेना मुख्यालय में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया।

बयान के अनुसार, ‘द्विपक्षीय मुलाकात के बाद जनरल वेई और उनके प्रतिनिधिमंडल के सामने नेपाली सेना के इतिहास तथा भूमिकाओं पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया गया।’ चीन के रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री ओली से भी शिष्टाचार के नाते भेंट की। प्रधानमंत्री ओली ही नेपाल के रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘मुलाकातों के दौरान नेपाल और चीन के बीच पारंपरिक मित्रवत संबंधों को और बढ़ाने समेत आपसी हित के अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।’ वेई शाम को बीजिंग के लिए रवाना हो गए। इससे पहले गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर जनरल वेई का स्वागत किया था।

जनरल वेई ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी यात्रा का मकसद उन द्विपक्षीय सहमतियों को लागू करना है, जो अतीत में दोनों देशों की सरकारों के बीच बनी थीं। वेई ने कहा कि उनकी यह यात्रा नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देगी और दोनों देशों के मौजूदा संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाएगी।


दो दिन पहले नेपाल यात्रा पर गए थे भारतीय विदेश सचिव
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्तूबर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दो दिन की नेपाल यात्रा पर आए थे और उसके बाद चीन की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। उनकी यह यात्रा भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के बाद हो रही है। इससे पहले नवंबर के पहले सप्ताह में भारत के सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नेपाल का तीन दिवसीय दौरा किया था। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के चलते संबंधों में आई तल्खी को दूर कर द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा पटरी पर लाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed