फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese company withdraws notice threatening to fire employees if they do not marry by September

China: चीनी कंपनी ने कर्मियों को दिया शादी का नोटिस लिया वापस; सितंबर तक विवाह न करने पर दी थी ये धमकी

Thu, 27 Feb 2025 06:05 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 06:05 AM IST
सार

इस साल जनवरी के महीने में शंटियन केमिकल ग्रुप ने 28 से 58 वर्ष आयु के कर्मियों के लिए नीति रखी कि कुंवारे कर्मचारी सितंबर तक शादी करें और घर बसा लें। जो मार्च तक अविवाहित रहेंगे, उन्हें अपनी निंदा का पत्र लिखकर देना होगा।

विज्ञापन
Chinese company withdraws notice threatening to fire employees if they do not marry by September
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

चीनी कंपनी शंटियन केमिकल ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को शादी करने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि शादी न करने पर उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इस नीति के बाद कंपनी की आलोचना हुई क्योंकि उसने सितंबर तक शादी न करने वाले सिंगल और तलाकशुदा कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दी। शेडोंग के इस ग्रुप ने आलोचनाओं व आक्रोश तथा सरकारी दखल के बाद आदेश वापस ले लिया है।

विज्ञापन


इस साल जनवरी के महीने में शंटियन केमिकल ग्रुप ने 28 से 58 वर्ष आयु के कर्मियों के लिए नीति रखी कि कुंवारे कर्मचारी सितंबर तक शादी करें और घर बसा लें। जो मार्च तक अविवाहित रहेंगे, उन्हें अपनी निंदा का पत्र लिखकर देना होगा। जो व्यक्ति जून तक शादी नहीं करता है उसका मूल्यांकन किया जाएगा और अगर वह सितंबर तक शादी नहीं करता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। बाद में चीनी मानवाधिकार व सामाजिक सुरक्षा ब्यूरो ने मामले में दखल दिया और कंपनी को नोटिस रद्द करना पड़ा।  
विज्ञापन


चीनी घरों में घुसा डीपसीक उन्माद
चीन में डीपसीक और आगे बढ़ते हुए टीवी, फ्रिज और रोबोट वैक्यूम क्लीनर तक फैल गया है। कई होम अप्लायंस ब्रांड्स ने घोषणा की है कि उनके उत्पादों में इस स्टार्टअप के एआई मॉडल होंगे। एक प्रदर्शनी में इन उत्पादों ने कम लागत पर पश्चिमी उत्पादों को चुनौती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed