चीनी कंपनी ने ब्लैक होल की तस्वीर पर कॉपीराइट का किया दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक ऑनलाइन फोटो प्रोवाइडर एजेंसी ने ब्लैक होल की तस्वीर पर कॉपीराइट का दावा किया है, जिसके बाद वह आलोचनाओं के घेरे में आ गई। दरअसल, विजुअल चाइना ग्रुप की वेबसाइट ने अपनी टीम के साथ ब्लैक होल की तस्वीर जारी की और संकेत दिए कि तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करने की जरूरत होगी।
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, फोटो एजेंसी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि उसने मीडिया में इस्तेमाल के लिए इवेंट हॉरिजन टेलीस्कोप से तस्वीर का कॉपीराइट हासिल किया और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए यह कॉपीराइट नहीं है। जबकि यूरोपियन साउदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) ने कहा कि विजुअल चाइना ग्रुप ने ब्लैकहोल की तस्वीरों के बारे में उससे कोई संपर्क नहीं किया और उसका कॉपीराइट का दावा अवैध है।
बता दें कि वैज्ञानिक प्राधिकारों व यूरोपियन साउदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) और नासा की वेबसाइटों पर सामग्री मुफ्त में उपलब्ध है, बशर्ते यूजर स्रोत के बारे में स्पष्ट लिखे।
ब्लैक होल का नाम ‘पोवेही’ रखा
यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के भाषा प्रोफेसर लैरी किमुरा ने ब्लैक होल का नाम ‘पोवेही’ रखा है। ‘पोवेही’ शब्द का अर्थ बेहद गहरी अलंकृत रचना होता है। खगोलविदों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में शामिल कुल आठ टेलीस्कोप में से दो अमेरिकी राज्य हवाई में स्थित थे, इसलिए यह नाम सुझाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.