{"_id":"5fdab2f78ebc3e3dcf01d8a3","slug":"chinese-chandrayaan-returned-to-earth-after-collecting-samples-from-the-lunar-surface","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान
Thu, 17 Dec 2020 06:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Chang'e 5
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन का चंद्रयान चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौट आया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि ‘चांग ई 5’ इनर मंगोलनिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में गुरुवार को उतरा।
विज्ञापन
कैप्सूल इससे पहले अपने ऑर्बिटल मॉड्यूल से अलग हुआ और इसने पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश के लिए तेज छलांग लगाई। ‘चांग ई 5’ के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सहत से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया। ‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया ‘चांग ई 4’ चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व सोवियत संघ द्वारा भेजे गए रोबोट वाले लूना 24 अंतरिक्ष यान के जरिए वैज्ञानिकों को चांद से लाए गए नमूने प्राप्त हुए थे।