फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese ambassador to israel DU Wei found dead at home police launch investigation on this matter

इस्राइल: संदिग्ध परिस्थितियों में चीनी राजदूत की मौत, घर के अंदर मिला शव

Sun, 17 May 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Chinese ambassador to israel DU Wei found dead at home police launch investigation on this matter
चीनी राजदूत डू वेई (फाइल फोटो) - फोटो : Chinese Foreign Ministry

इस्राइल में नई सरकार के शपथग्रहण से चंट घंटों पहले ही चीनी राजदूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। चीनी राजदूत डू वेई का शव उनके हर्टजलिया स्थित घर से मिला है। इस घटना की पुष्टि इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने भी की है।

विज्ञापन

इस्राइली मीडिया के अनुसार घटना का पता चलने के बाद से पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इस्राइल में लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद रविवार शाम को पांचवी बार बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।
विज्ञापन



हारेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, 58 साल के वेई का शव उनके बेड पर पड़ा मिला और माना जा रहा है कि नींद में ही उनकी मौत हुई है। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उन्हें फरवरी में इस्राइल में चीन के दूत के तौर पर नियुक्त किया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वेई को स्टाफ ने उनके बेड पर मृत पाया। उनके शरीर पर किसी भी तरह की हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। मैगन डेविड एडोम प्राथमिक चिकित्सा सेवा ने कहा कि मृत्यु का कारण दिल का दौरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed