फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese aircraft cross into Taiwan's Air Defense Identification Zone news in hindi

Taiwan: ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसे चीनी विमान, ताइपे ने कहा- स्थिति के अनुसार जवाबी कार्रवाई करेंगे

Sun, 11 Aug 2024 10:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताFपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताFपे Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:29 AM IST
सार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, हाल के महीनों में भी चीन ऐसी हरकत कर चुका है। ताइवान के पास चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। शनिवार को ताइवान के एमएनडी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से लेकर शनिवार की शुबह छह बजे तक 28 चीनी विमान और 10 नौसैनिक जहाज उसके क्षेत्र में घूमते पाए गए।

विज्ञापन
Chinese aircraft cross into Taiwan's Air Defense Identification Zone news in hindi
चीन ताइवान में बढ़ा तनाव - फोटो : istock

विस्तार

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक आठ चीनी सैन्य विमान, आठ नौसैनिक जहाज और तीन विमान  उनके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र घुस गए। आठ में से तीन विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के दक्षिणपूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। एमएनडी ने कहा कि वे चीन की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखे हैं और स्थिति के अनुसार जवाबी कार्रवाई करेंगे। हालांकि, ताइवान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र में विमान और नौसैनिक जहाज भेज दिए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ताइवान के एमएनडी ने कहा, "आज सुबह छह बजे तक ताइवान के क्षेत्र में आठ पीएलए और आठ पीएलएएल का पता लगाया गया। तीन विमान मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में प्रवेश कर गए। हम फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इसी के अनुसार जवाबी कार्रवाई करेंगे।"
विज्ञापन

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, हाल के महीनों में भी चीन ऐसी हरकत कर चुका है। ताइवान के पास चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। शनिवार को ताइवान के एमएनडी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से लेकर शनिवार की शुबह छह बजे तक 28 चीनी विमान और 10 नौसैनिक जहाज उसके क्षेत्र में घूमते पाए गए। 28 में से 22 विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य रेखा को पार भी किया और उनके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र घुस गए। बता दें कि ताइवान 1949 से स्वतंत्र रूप से शासित है, लेकिन चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed