फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas Chang e-5 completes first orbital correction en route to Earth

चांद से नमूने लेकर लौट रहा चीन का चांग-5 यान, ऐसा करने वाला तीसरा देश बनेगा

Mon, 14 Dec 2020 08:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Chinas Chang e-5 completes first orbital correction en route to Earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA/ BBC

चीन के चांय-5 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर धरती पर लौट रहा है।चंद्रमा की सतह से नमूने लेकर धरती के लिए रवाना हुए चीन के चांग-5 अंतरिक्ष यान ने सोमवार को पहला ‘ऑर्बिटल करेक्शन’ पूरा किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन


‘ऑर्बिटल करेक्शन’ अंतरिक्ष यान के ‘एक्सिलरेटर’ में बीम (प्रकाश किरण) नियंत्रण की एक आधारभूत प्रक्रिया है।

चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा कि बीजिंग के समयानुसार सुबह 11.13 बजे ‘ऑर्बिटल करेक्शन’ की प्रक्रिया हुई, जब ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ के दो 25एन इंजनों को करीब 28 सेकंड के लिए चलाया गया। सीएनएसए ने कहा कि चंद्रमा के नमूने रखने वाले ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ समुच्चय पर सभी प्रक्रियाएं अच्छी तरह संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने प्रक्षेपित किया था चांग-5 यान 
चांग-5 यान को 24 नवंबर को प्रक्षेपित किया गया था, जिसमें एक ‘ऑर्बिटर, एक लैंडर, एक एसेंडर और एक रिटर्नर’ है। इसके ‘लैंडर-एसेंडर’ समुच्चय ने एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह को छूआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिसंबर से लौटना शुरू किया 
नमूने एकत्रित किए जाने और सील किए जाने के बाद चांग-5 के ‘एसेंडर’ ने तीन दिसंबर को चंद्रमा की सतह से उड़ान भरी। यान का ‘रिटर्नर’ दिसंबर के मध्य में चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में उतर सकता है।


 चंद्रमा से नमूने लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा चीन 
अगर यह मिशन सफल होता है, तो चंद्रमा से नमूने लेकर लौटने वाला चीन तीसरा देश बन जाएगा और करीब 45 साल बाद ऐसा होगा। इससे पहले अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ इस मिशन को पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed