फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Pets will Inform to earthquake in China

चीन में भूकंप के अलर्ट को हजारों पशु-पक्षियों की तैनाती

Sat, 04 Jul 2015 09:30 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
Pets will Inform to earthquake in China

पुराने समय में भारत समेत दुनिया भर में भूकंप का पता पशु-पक्षियों के व्यवहार से लगाया जाता था। अब चीन ने भी उसी राह पर चलते हुए भूकंप के पूर्वानुमान के लिए पशुओं पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के भूकंप विज्ञानी इन पशुओं के व्यवहार पर नजर रखेंगे, जिससे भूकंप आने से पहले उसका सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा और लोगों को सावधान किया जा सकेगा। इससे भूकंप से बडे़ पैमाने पर होने वाले जान-माल के नुकसान से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


मॉडर्न एक्सप्रेस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी जियांगसू प्रांत की राजधानी नानजिंग में भूकंप वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में बने चिड़ियाघरों और पशु अभयारण्यों में सात पर्यवेक्षण केंद्र बनाएं हैं, जहां हजारों पशुओं को रखा गया है। ये वैज्ञानिक इन पशुओं के व्यवहार पर नजर रखेंगे। ताकि इनके संकेतों से भूकंप के आने का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात भूकंप पर्यवेक्षण केंद्र बनाए गए

Pets will Inform to earthquake in China

रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप निगरानी केंद्रों में से एक शहर के युहुआताई जिले में बने पारिस्थितिकी पार्क में मौजूद 2000 मुर्गे -मुर्गियों, 200 सुअरों और दो वर्ग किलोमीटर में फैले एक मछली तालाब पर नजर रखा जाएगा।

पार्क में जगह-जगह पर सैकड़ों कैमरे लगाए गए हैं और कर्मचारियों से दिन में दो बार पशुओं के व्यवहार के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। नानजिंग के भूकंप ब्यूरो के प्रमुख झाओ बिंग ने कहा कि पशुओं को अक्सर भूकंप का पूर्वानुमान हो जाता है। इसलिए कई पशुओं को हमेशा निगरानी पर रखा गया है।

पक्षी हिलाने लगते हैं अपनी पूंछ
जैसे कि भूकंप के आने के पहले पक्षी उदास हो जाते हैं, इसे उनके पिछले पंखों को देखकर पता लगाया जा सकता है, वे अपने पिछले पंखों को बेतरतीबी से हिलाने लगते हैं।

इससे पहले वैज्ञानिकों ने 2011 में कहा था कि जानवर भूमि जल में रासायनिक बदलाव को जानने में सक्षम होते हैं, जो भूकंप आने का एक संकेत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed