फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will soon open its doors for Indian students

सीमा विवाद: चीन ने किया वादा, 23 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों के लिए जल्द खोलेगा अपने दरवाजे

Wed, 23 Feb 2022 06:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 06:31 AM IST
सार

बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास कारगर उपाय नहीं है, उनका कॉलेज और प्रयोगशाला में उपस्थित होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
China will soon open its doors for Indian students
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock

विस्तार

चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र कोविड प्रतिबंधों की वजह से घर बैठे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय दूतावास से कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि पढ़ाई पूरी तरह गैर राजनीतिक मुद्दा है। चीन भारतीय छात्रों सहित सभी विदेशी छात्रों के कल्याण के बारे में सोचता है।

विज्ञापन


ज्यादातर भारतीय छात्र चीन में चिकित्सा अध्ययन के लिए जाते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि समन्वित तरीके से चीन में छात्रों की जल्द वापसी पर काम शुरू किया जाएगा, इस संबंध में दूतावास के साथ लगातार संपर्क रखा जाएगा। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के चलते यह मुद्दा भी गंभीर हो चला था। 
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच 2020 से व्यावसायिक उड़ानें बंद हैं, इसके अलावा चीन भारतीयों को वीजा भी जारी नहीं कर रहा है। बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा कि चीन व्यावसायिक उड़ानों के लौटने के इच्छुक छात्र दिल्ली बंद होने और वीजा जारी स्थिति चीनी न होने का भी है मुद्दा दूतावास से लगातार संपर्क में रहें। इसके साथ ही दूतावास ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास कारगर उपाय नहीं है, उनका कॉलेज और प्रयोगशाला में उपस्थित होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान समेत कई देशों के छात्रों को अनुमति नहीं
चीन ने अभी पाकिस्तान सहित कई देशों के छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। इस माह की शुरुआत में चीन गए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी चीनी अधिकारियों के सामने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उस वक्त चीन ने पाकिस्तान से भी वादा किया था कि जल्द ही 28,000 पाकिस्तानी छात्रों का चीन में प्रवेश दिया जाएगा। 


चीन ने मंगोलिया, सिंगापुर और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के नेताओं को भी यही आश्वासन दिया है। हालांकि, चीन ने इस वादे के साथ कोई समयसीमा तय नहीं की है। असल में दुनियाभर के हजारों छात्रों के लिए यह भविष्य का मुद्दा बनता जा रहा है। मोटी फीस का भुगतान करने के बावजूद कई देशों के छात्र घर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed