फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will shift its embassy to another part of London, Uygar Muslims start protest

चीन अपने दूतावास को लंदन के दूसरे हिस्से में करेगा शिफ्ट, मुस्लिमों ने शुरू किया विरोध

Tue, 06 Oct 2020 03:19 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
China will shift its embassy to another part of London, Uygar Muslims start protest
चीन का झंडा

चीन ने यह फैसला लिया है कि वह ब्रिटेन स्थित अपने दूतावास को लंदन के दूसरे हिस्से में शिफ्ट करेगा। चीन का दूतावास फिलहाल लंदन के वेस्ट एंड इलाके में है जिसे वह गिल्टजी ईस्ट ले जाना चाहता है। जबकि चीन में उइगर मुस्लिमों को लेकर कम्युनिस्ट सरकार के रवैये से ब्रिटेन में लोग गुस्से में हैं और स्थानीय नेताओं व निवासियों ने चीन के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उइगर मुसलमानों से गंदा व्यवहार करने के चलते ब्रिटेन के लोग गुस्से में
चीन अपने दूतावास को 19 वीं शताब्दी के चाइना टाउन में रॉयल मिंट यानि अपने दूतावास को भव्य रूप देना चाहता है। चीन की योजना लंदन में भव्य दूतावास बनाकर दुनिया में अपने कूटनीतिक मिशन के विस्तार की रणनीति बनाने की है। इस दूतावास के बनने से पहले ही उसे स्थानीय पार्षदों और निवासियों का विरोध झेलना पड़ रहा है। पूर्व रॉयल मिंट के ठीक पीछे टॉवर हैमलेट्स नाम की एक घनी आबादी है, जहां अच्छी खासी मुस्लिम आबादी रहती है।
विज्ञापन


इस इलाके में 10 में से चार निवासी इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। यहां ब्रिटेन के किसी भी इलाके की तुलना में आनुपातिक रूप से सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हम यहां दूतावास के निर्माण का तब तक स्वागत नहीं करेंगे जब तक चीन सरकार अपने देश के उइगर मुस्लिम आबादी के साथ गंदा व्यवहार करना बंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनजियांग में हैं हिरासत केंद्र
अनुमान है कि चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ अन्य मुस्लिमों की आबादी करीब 20 लाख के करीब है। अमेरिका के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम आबादी को चीन में सुदूर पश्चिमी इलाके शिनजियांग में कैंपों में हिरासत में रखा जा रहा है। हालांकि चीन सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed