{"_id":"61688c99cac086715f3b08f8","slug":"china-will-send-three-astronauts-on-space-station-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: तीन अंतरिक्ष यात्रियों को सबसे लंबे मिशन पर शनिवार को भेजेगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तैयारी: तीन अंतरिक्ष यात्रियों को सबसे लंबे मिशन पर शनिवार को भेजेगा चीन
Fri, 15 Oct 2021 01:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:33 AM IST
सार
यह चीन का अब तक का सबसे लंबा मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा और चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
space station
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने तक रहने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा है। यह हाल के वर्षों में तेजी से आगे बढ़े एक कार्यक्रम के लिए एक नया मील का पत्थर है। अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल शनिवार तड़के जाएगा जिसमें स्टेशन का दौरा करने वाली पहली महिला चालक दल की सदस्य भी शामिल है।
विज्ञापन
शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शनिवार की सुबह लांच किए जाने की उम्मीद है। इससे ठीक पहले अंतरिक्ष में 90 दिन की सेवाएं देकर पहला दल सितंबर मध्य में लौटा है।
विज्ञापन
नए दल में दो दिग्गज अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। पहले हैं 55 वर्षीय पायलट झाई झिगांग जिन्होंने चीन का पहला स्पेसवॉक पूरा किया और दूसरे हैं 41 वर्षीय वांग जापिंग। तीसरे यात्री के रूप में 41 वर्षीय ये गुआंगफी पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगी। यह चीन के चार मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से दूसरा होगा जो अगले साल के अंत तक पूरा होने वाला है।
विज्ञापन