{"_id":"5d8495018ebc3e93b85d1863","slug":"china-will-open-visa-office-in-peshawar-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पेशावर में वीजा कार्यालय खोलेगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पेशावर में वीजा कार्यालय खोलेगा चीन
Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
जिनपिंग और इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने पाकिस्तान के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पेशावर में वीजा कार्यालय खोलने का निर्णय किया है। पाकिस्तान के लिए चीन के राजदूत याओ जिंग ने चीनी दूतावास द्वारा यहां स्थापित ‘वन विंडो सेंटर’ का दौरा करने के बाद गुरुवार को इस संबंध में घोषणा की। वन विंडो सेंटर की स्थापना चीन की संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने का एक मौका उपलब्ध कराने के मकसद से की गई है।
विज्ञापन
यह केंद्र प्रदर्शनी, फिल्मों और प्रशिक्षण के जरिए लोगों को चीनी संस्कृति, साहित्य, कला एवं इतिहास से अवगत कराता है। केंद्र का दौरा करने के बाद याओ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के रशाकई में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का पहला छोटा आर्थिक क्षेत्र इस साल चालू हो जाएगा और यह कदम गरीबी उन्मूलन में मददगार होगा।
विज्ञापन