फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will not limit anti Coronavirus medical supplies for other countries

आवश्यक चिकित्सा सामग्री का निर्यात नहीं रोकेगा चीन, अमेरिका ने गुणवत्ता पर जताई थी नाराजगी

Fri, 17 Apr 2020 01:15 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
China will not limit anti Coronavirus medical supplies for other countries
सांकेतिक तस्वीर

चीन ने मास्क और वेंटिलेटरों की कमी को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री का निर्यात नहीं रोकेगा। सर्जिकल मास्क और अन्य उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता चीन ने गत सप्ताह घोषणा की थी कि उसने पश्चिमी देशों की उन शिकायतों के बाद निर्यात का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है कि कुछ चीन के वायरस जांच किट, मास्क और अन्य उत्पाद गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।

विज्ञापन


इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनियों के समक्ष चीनी संयंत्रों से माल के निर्यात में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई थी। वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने बताया कि चीन ने सीमा शुल्क मंजूरी की प्रक्रिया तेज कर दी है और साथ ही निर्यातित माल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


गाओ ने गुरुवार को कहा, ‘चीन ने महामारी को रोकने वाली सामग्री के निर्यात को रोका नहीं है और न ही रोकेगा।’ चीन की सीमा शुल्क एजेंसी ने गत सप्ताह कहा था कि वह मास्क, वेंटिलेटरों, सर्जिकल गाउन, चश्मे और अन्य सामान के निर्यातकों को इसका सबूत देना आवश्यक बनाएगा कि उनके उत्पाद नियामकों से मंजूरी प्राप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने बताया कि यह पुष्टि करने के लिए माल की जांच की जाएगी कि वे मानदंडों पर खरे उतरते हैं। चीन में अमेरिका के राजदूत टेरी ब्रैनस्टाड ने कहा कि आपूर्तियों की गति कम हो गई है जो चीन द्वारा गुणवत्ता के मानकों को सख्ती से लागू करने के कारण प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed