फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China which spread COVID-19 to the world blames lone Beijing Omicron case on mail from Canada US news and updates

चीन में ओमिक्रॉन का केस: दुनिया में कोरोना फैलाने वाला ड्रैगन बोला- अमेरिका-कनाडा ने भेजा ये वैरिएंट

Mon, 17 Jan 2022 10:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Jan 2022 10:26 PM IST
सार

चीनी मीडिया के मुताबिक, बीजिंग में ओमिक्रॉन का जो इकलौता केस मिला है, उसकी ट्रैकिंग में पाया गया कि चीन में यह वैरिएंट कनाडा से आए एक अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज के जरिए पहुंचा।

विज्ञापन
China which spread COVID-19 to the world blames lone Beijing Omicron case on mail from Canada US news and updates
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरी दुनिया से कोरोनावायरस की जानकारी छिपाने और इसके महामारी बन जाने के बाद दूसरों को आरोपी ठहराने वाले चीन ने एक बार फिर अपनी वही पुरानी हरकत दोहराई है। दरअसल, चीन के बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक से ठीक पहले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस मिला। इसे लेकर ड्रैगन ने अमेरिका और कनाडा पर जुबानी हमला बोल दिया। चीन ने आरोप लगाया कि कनाडा से बीजिंग भेजा गया एक अंतरराष्ट्रीय मेल, जो कि अमेरिका और हॉन्गकॉन्ग के रास्ते आया था, उसी के जरिए ओमिक्रॉन चीन पहुंचा। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया के मुताबिक, बीजिंग में ओमिक्रॉन का जो इकलौता केस मिला है, उसकी ट्रैकिंग में पाया गया कि चीन में यह वैरिएंट कनाडा से आए एक अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज के जरिए पहुंचा। बताया गया है कि चीन में जो स्ट्रेन मिला, वह उत्तर अमेरिका और सिंगापुर में भी मिला है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन की राजधानी बीजिंग में चार फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। ऐसे में अधिकारियों पर ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने का बड़ा दबाव है। इसी के चलते बीजिंग के अफसरों ने बीजिंग में मिले पहले ओमिक्रॉन मामले की ट्रेसिंग शुरू की। इससे पहले ओमिक्रॉन का एक मामला चीन के तियानजिन शहर में भी सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल का दावा है कि बीजिंग में मिले ओमिक्रॉन संक्रमित को 11 जनवरी को पैकेज मिला था। मरीज ने कहा है कि उसने पैकेज की बाहरी सतह को छुआ और फिर दस्तावेज के पहले पन्ने को पढ़ा। अफसरों के मुताबिक, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पैकेजों के 22 सैंपल्स इकट्ठा किए हैं और इन सभी के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। बीजिंग प्रशासन का कहना है कि मरीज का कोई यात्रा रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed