{"_id":"6124669401ef4f4a783bdfc8","slug":"china-wang-wenbin-expressed-grief-over-the-attack-on-the-vehicle-carrying-chinese-personnel-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: वांग वेनबिन ने पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुए हमले पर जताया दुख, कार्रवाई करने की मांग की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: वांग वेनबिन ने पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुए हमले पर जताया दुख, कार्रवाई करने की मांग की
Tue, 24 Aug 2021 08:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:55 AM IST
सार
- पिछले सप्ताह पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुआ था आत्मघाती बम हमला
- पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की यह दूसरी घटना
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुए आत्मघाती बम हमले से स्तब्ध है। चीन ने पाकिस्तान से हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग के साथ ही सीपैक परियोजना में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की यह दूसरी घटना है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इससे पहले 20 अगस्त को बलूचिस्तान में सीपैक के तहत जारी ग्वादर ईस्ट वे एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े एक काफिले पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
वांग ने हमले की निंदा करते हुए जवान की मौत पर जताया दुख
वांग ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान की मौत पर भी दुख जताया। ग्वादर व आसपास के इलाकों में बड़ी तादाद में चीनी नागरिक कार्यरत हैं। वांग ने कहा कि वे पाकिस्तान से हमले आरोपियों पर कार्रवाई और सजा दिलाने के साथ ही चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन