फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Wang Wenbin expressed grief over the attack on the vehicle carrying Chinese personnel in Pakistan

चीन: वांग वेनबिन ने पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुए हमले पर जताया दुख, कार्रवाई करने की मांग की

Tue, 24 Aug 2021 08:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 08:55 AM IST
सार

  • पिछले सप्ताह पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुआ था आत्मघाती बम हमला
  • पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की यह दूसरी घटना

विज्ञापन
China: Wang Wenbin expressed grief over the attack on the vehicle carrying Chinese personnel in Pakistan
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन - फोटो : twitter

विस्तार

चीन ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर हुए आत्मघाती बम हमले से स्तब्ध है। चीन ने पाकिस्तान से हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग के साथ ही सीपैक परियोजना में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की यह दूसरी घटना है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इससे पहले 20 अगस्त को बलूचिस्तान में सीपैक के तहत जारी ग्वादर ईस्ट वे एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े एक काफिले पर हमला किया गया था।
विज्ञापन


वांग ने हमले की निंदा करते हुए जवान की मौत पर जताया दुख 
वांग ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान की मौत पर भी दुख जताया। ग्वादर व आसपास के इलाकों में बड़ी तादाद में चीनी नागरिक कार्यरत हैं। वांग ने कहा कि वे पाकिस्तान से हमले आरोपियों पर कार्रवाई और सजा दिलाने के साथ ही चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed