फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China USA Tension: China’s President Xi Jinping Target America Directly For Suppressing Development

China: चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका का नाम लेकर बोला हमला, कहा- हमें घेरने की कोशिश हो रही

Tue, 07 Mar 2023 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 09:30 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश हमें चारों तरफ से घेरने और दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे चीन के विकास के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।' 

विज्ञापन
China USA Tension: China’s President Xi Jinping Target America Directly For Suppressing Development
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

बीते दिनों जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के रिश्तों में तनाव का माहौल है। दोनों देशों के बीच का यह तनाव अब दुश्मनी की तरफ बढ़ता दिख रहा है। दरअसल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने एक भाषण में अमेरिका का नाम लेकर उसकी आलोचना की। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश हमें चारों तरफ से घेरने और दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे चीन के विकास के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।' 

विज्ञापन


खास बात ये है कि अभी तक चीन के राष्ट्रपति अपने बयानों में अमेरिका पर सीधा हमला बोलने से बचते थे लेकिन ताजा भाषण में उन्होंने अमेरिका की सीधे आलोचना की। चीन की मुख्य राजनीतिक सलाहकार समिति की बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने ये बातें कही। शी जिनपिंग ने कहा कि बीते पांच सालों से अमेरिका द्वारा चीन के विकास को दबाने और बाधित करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-China News: चीन में अमेरिकी निवेश के लिए नए नियम तैयार, कुछ क्षेत्रों लग सकते हैं प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निवेशक शी जिनपिंग पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर और नीतियों की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि शी जिनपिंग ने लोगों का ध्यान उनकी नीतियों से हटाने के लिए इस तरह का बयान दिया है। कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती को लेकर भी शी जिनपिंग आलोचकों के निशाने पर हैं। अपने भाषण में शी जिनपिंग ने देश के निजी क्षेत्र के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर भी जोर दिया क्योंकि चीन में निजी क्षेत्र ही विकास का मुख्य इंजन है। साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार भी निजी क्षेत्र में मिलते हैं। 

अपने भाषण में शी जिनपिंग ने देश के निजी क्षेत्र से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया क्योंकि चीन में निजी क्षेत्र ही विकास का मुख्य इंजन है। साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार भी निजी क्षेत्र में मिलते हैं। साथ ही उन्होंने देश के कारोबारी जगत से भी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सहानुभूति के साथ काम करने की अपील की और कहा कि वह चाहते हैं कि सभी लोग समृद्ध हो। बता दें कि चीन पर आरोप लगते रहते हैं कि वहां उच्च वर्ग के लोगों को ही देश के आर्थिक विकास का फायदा मिलता है। शी जिनपिंग ने आगाह किया कि आने वाले दिनों में उनकी चुनौतियां और खतरे और ज्यादा बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed