फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China us tension, Mike pompeo says, Usa and Europe will come together to defeat China

चीन को चित करने के लिए अमेरिका-यूरोप आएंगे साथ, कहा- ड्रैगन के नापाक मंसूबों को करेंगे नाकाम

Sun, 28 Jun 2020 04:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Jun 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
China us tension, Mike pompeo says, Usa and Europe will come together to defeat China
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन को चित करने के लिए अब यूरोपीय संघ और अमेरिका साथ आएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने ब्रूसेल्स फोरम के दौरान शुक्रवार को यह जानकारी दी। पोंपियो ने ट्वीट किया, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ आपस में बातचीत को तैयार हैं।

विज्ञापन


चीन हमारी साझा मूल्यों और जीवनशैली को प्रभावित करने की जो चाल चल रहा है, हम उसे विफल करने को साथ आने वाले हैं। यूरोपीय संघ के प्रमुख राजनयिक जोसेप बॉरेल ने चीन के खिलाफ एक सीमापार मोर्चा तैयार करने के लिए अमेरिका और यूरोप को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


बॉरेल ने यूरोपीय यूनियन के 27 विदेश मंत्रियों और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के साथ 15 जून को हुई बैठक में भी दोनों से एक साझा अभियान शुरू करने का आह्वान किया था। पोंपियो ने कहा, यह अच्छा संकेत है कि पश्चिमी देशों पर चीन की बुरी नजर के खिलाफ हम साथ आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसा तंत्र विकसित करना है जिससे चीन के नापाक मंसूबों को नाकाम किया जा सके और उसके खतरे से अमेरिका और यूरोपीय देशों को बचाया जा सके। इस दौरान पोंपियो ने बार बार चीन से होने वाले खतरों को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 भारत सीमा विवाद का भी जिक्र

पोंपियो ने इस दौरान भारत चीन सीमा के पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के दुस्साहस का भी जिक्र किया। यहां एक हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए। पोंपियो ने कहा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियां से अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों की सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने कहा, दशकों में ट्रंप प्रशासन पहला है जिसने इस खतरे को गंभीरता से लिया है।

 कोरोना: यूरोपीय संघ प्रतिबंध घटाने पर कर रहा विचार

यूरोपीय संघ कोरोना संकट के चलते यूरोप में प्रवेश के प्रतिबंधों को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। यूरोपीय संघ के राजनयिक ने बताया कि किन देशों को यूरोप में दोबारा प्रवेश की अनुमति दी जाएगी इसको लेकर संघ के अधिकारी काम में जुटे हैं और अगले हफ्ते के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। हालांकि तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अमेरिकी लोगों पर प्रतिबंध जारी रहने की उम्मीद है। इस सूची को तैयार करने में संबंधित देश में कोरोना के मामलों और यूरोपीय देशों के प्रतिबंध नियमों को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed