फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China upset over USA delegation visit to Taiwan, announces military drill near Taiwan

ड्रैगन की हेकड़ी: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे से बौखलाया चीन, ताइवान के पास सैन्य अभ्यास का किया एलान 

Fri, 15 Apr 2022 09:26 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बाब मेनेंडेज की अध्यक्षता में छह अमेरिकी कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ताइवान पहुंचा था।

विज्ञापन
China upset over USA delegation visit to Taiwan, announces military drill near Taiwan
USA vs China

विस्तार

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ताइवान दौरे से बौखलाए चीन ने ताइवान के पास सैन्य अभ्यास करने का एलान किया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड ने युद्धपोत, बमवर्षक विमान, लड़ाकू जेट और अन्य बलों को बहुउद्देश्यीय लड़ाकू गश्त करने और पूर्वी चीन सागर और ताइवान के द्वीप के आसपास समुद्री और हवाई अभ्यास करने के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ताइवान पहुंचा था
अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बाब मेनेंडेज की अध्यक्षता में छह अमेरिकी कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ताइवान पहुंचा था। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ताइवान पहुंचने पर चीन ने सख्त आलोचना की थी। एएनआई ने सीएनएन के हवाले से बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग के साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन


चीन की अमेरिका को जवाब देने की मंशा 
चीन ने सैन्य अभ्यास को लेकर कहा कि ऐसा करके वह अमेरिका को जवाब देना चाहता है। पीएलए के ईस्टर्न थियेटर कमान की तरफ से जारी एक बयान में ये भी कहा गया है कि जो आग से खेलता है उसका खुद रा जलना निश्चित है। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा की आलोचना करते हुए कहा था कि हम दोनों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का विरोध करते हैं। झाओ का कहना था कि अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को वन चाइना पालिसी के तहत ही काम करना चाहिए और इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और सोलोमन द्वीप के बीच समझौता, अमेरिका चिंतित 
अमेरिका ने चीन और सोलोमन द्वीप के बीच सुरक्षा समझौते पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समझौता प्रशांत क्षेत्र के देशों में चीनी सैन्य बलों की तैनाती के द्वार खोल देगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता जान किर्बी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका का मानना है कि इस तरह के समझौते पर हस्ताक्षर करने से सोलोमन द्वीप के अंदर अस्थिरता बढ़ सकती है। किर्बी ने कहा कि जाहिर है कि अमेरिका इसको लेकर चिंतित है।


कुछ ही दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन ने सोलोमन द्वीप के विदेश मंत्री जेरेमिया मानेले के साथ होनियारा में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की योजना के बारे में चर्चा की थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धत्ता दोहराई गई थी। अमेरिका ने 1993 में सोलोमन द्वीप में अपना दूतावास बंद कर दिया था। 2019 में सोलोमन द्वीप समूह ने ताइवान के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे और चीन के साथ संबंध स्थापित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed