{"_id":"5ca4905dbdec2260e22ad3f3","slug":"china-two-students-dead-and-two-injured-in-knife-attack-at-primary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के प्राइमरी स्कूल में चाकू हमले में दो छात्रों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के प्राइमरी स्कूल में चाकू हमले में दो छात्रों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
Wed, 03 Apr 2019 04:22 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चीन के हुनान प्रांत में एक व्यक्ति ने प्राइमरी स्कूल में चाकू से बच्चों पर हमला कर दिया जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना निनगयुआन काउंटी के बैजीआपिंग शहर में वानक्यूआन एलीमेंटरी स्कूल में बुधवार की सुबह 7.16 बजे हुई। हमले में दो व्यक्ति घायल भी हो गए।
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के मुताबिक, इस मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बच्चों की जान जाने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन