{"_id":"5fb5554f8ebc3e9beb594cfe","slug":"china-trying-to-take-advantage-of-rift-in-nepal-communist-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में दरार का फायदा उठाने की कोशिश में जुटा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में दरार का फायदा उठाने की कोशिश में जुटा चीन
Wed, 18 Nov 2020 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
चीनी राजदूत होउ यांकी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में एक बार फिर दरार के चलते सत्ता संघर्ष की खबरें हैं। इसका फायदा उठाने को चीनी राजदूत होउ यांकी सक्रिय हो गई हैं। यांकी ने मंगलवार देर शाम पीएम केपी शर्मा ओली से उनके घर दो घंटे बातचीत की। जुलाई में भी एनसीपी में फूट पड़ने के दौरान यांकी ने ही ओली और पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड को मनाकर सरकार को गिरने से बचाया था।
विज्ञापन
मीडिया में आई चीनी राजदूत की पीएम ओली से मुलाकात की खबरों की पुष्टि पीएम आवास और सचिवालय के अंदरूनी सूत्रों ने भी नाम न छापने की शर्त पर की है। एक अन्य सूत्र के मुताबिक यांकी और ओली ने पार्टी में चल रहे मुद्दों को हल करने के बारे में चर्चा की। राजदूत यांकी ने विवादों को सुलझाने और आम सहमति तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, बुधवार को एनसीपी की बैठक को लेकर भी पार्टी में असंतोष की खबरें सामने आईं। दोपहर को होने वाली इस बैठक को लेकर दोनों पक्ष एकमत नहीं दिखे। ओली ने बैठक को स्थगित करने के लिए प्रचंड को प्रस्ताव भेजा, जबकि दहल दोपहर बाद बैठक करने का मन बना चुके थे।
विज्ञापन
एनसीपी में फूट रोकने की कोशिशें
माना जा रहा है कि ओली और प्रचंड के मतभेदों के चलते एनसीपी टूट सकती है। ज्यादातर नेता प्रचंड के साथ हैं। वे चाहते हैं कि ओली पीएम या पार्टी चेयरमैन में से कोई एक पद फौरन छोड़ें। ओली इसके लिए तैयार नहीं हैं। पीएम हाउस के एक सूत्र ने कहा, यांकी एनसीपी में फूट रोकने की कोशिश कर रही हैं।