फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China took exception to a Pentagon report to enhance US bases in Guam and Australia to meet the growing challenges posed by Beijing

USA-China: गुआम और ऑस्ट्रेलिया में गतिविधियां बढ़ाएगा अमेरिका, पेंटागन की रिपोर्ट पर चीन ने जताई आपत्ति

Tue, 30 Nov 2021 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Nov 2021 06:08 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और गुआम में अमेरिका की सैन्य गतिविधियां बढ़ाने की एक रिपोर्ट पर चीन ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति दर्ज की। चीन ने दावा किया कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सैन्यीकरण करके उस पर कब्जा करना चाहता है।

विज्ञापन
China took exception to a Pentagon report to enhance US bases in Guam and Australia to meet the growing challenges posed by Beijing
चीन अमेरिका - फोटो : फाइल

विस्तार

गुआम और ऑस्ट्रेलिया में अमेरिका के बेस बढ़ाने को लेकर पेंटागन की एक रिपोर्ट पर मंगलवार को चीन ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। चीन ने कहा कि यह रिपोर्ट वाशिंगटन के उन प्रयासों को पूरी तरह उजागर करता है जिनके जरिए वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सैन्यीकरण करना चाहता है और इस पर कब्जा करना चाहता है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी सेना को और बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए पेंटागन गुआम और ऑस्ट्रेलिया में अपने बेस बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

विज्ञापन


यह कदम रक्षा विभाग की वैश्विक मुद्रा समीक्षा से प्रेरित है, जिसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में पद ग्रहण करने के तुरंत बाद रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को आदेश दिया था। इस नीति के लिए उप अवर सचिव की भूमिका निभा रहीं डॉ. मारा कार्लिन ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि बाइडन ने ऑस्टिन के निष्कर्षों और वैश्विक मुद्रा समीक्षा की ओर से दी गई सिफारिशों को हाल ही में अनुमति दी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया था कि समीक्षा में कहा गया है कि चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग को गुआम और ऑस्ट्रेलिया में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना चाहिए और प्रशांत द्वीपों पर सैन्य निर्माण को प्रमुखता देनी चाहिए। समीक्षा में यह भी कहा गया है कि सैन्य भागीदारी गतिविधियों के लिए विस्तृत क्षेत्रीय पहुंच पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निल ने ब्रीफिंग के दौरान कहा था, ऑस्ट्रेलिया में आपको नए रोटेशनल फाइटर और बॉम्बर एयरक्राफ्ट की तैनाती देखने को मिलेगी। आप जमीन पर प्रशिक्षण, बढ़ा हुआ लॉजिस्टिक्स सहयोग देखेंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और गुआम में बुनियादी ढांचों में सुधार की बड़ी श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस वैश्विक मुद्रा समीक्षा में रक्षा विभाग को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में युद्ध की तैयारियों को बेहतर करने के लिए और गतिविधियां बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दुनिया के अन्य हिस्सों में तैनात सैनिकों और उपकरणों की संख्या में कमी करने का निर्देश भी दिया गया है। 


इस प्रेस ब्रीफिंग को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि पेंटागन की यह रिपोर्ट उसके इरादों को पूरी तरह उजागर करते हैं कि वह कथित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सैन्यीकरण करना चाहता है। चीन को घेरने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी रक्षा क्षमताओं का विकास विशुद्ध रूप से अपनी सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने के लिए और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed