फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China to rebuild flood-damaged infrastructure in Nepal's Rasuwa: officials

Nepal: नेपाल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त ढांचे को फिर से बनाएगा चीन, दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर

Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
सार

Nepal: चीन ने नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण और सीमा संचालन बहाल करने में मदद का आश्वासन दिया है। नेपाल और चीन के बीच बैठक में परियोजनाओं के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें अस्पताल और बिजली परियोजनाएं शामिल हैं। एक समझौते के तहत 1,200 से ज्यादा नेपाली सरकारी कर्मचारी चीन में होने वाली संगोष्ठियों में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
China to rebuild flood-damaged infrastructure in Nepal's Rasuwa: officials
नेपाल में बाढ़ से तबाही - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन ने सोमवार को नेपाल के रसुवा जिले में हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए ढांचों के पुनर्निर्माण और सीमा शुल्क (कस्टम) संचालन को फिर से शुरू करने के लिए सहायता देने का वादा किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री पौडेल और सीआईडीसीए प्रमुख की बैठक
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला नेपाल-चीन दोस्ती पुल, कई जलविद्युत प रियोजनाएं और एक ड्राई पोर्ट आठ जुलाई 2025 को आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल और चीन की अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी (सीआईडीसीए) के अध्यक्ष चेन शियाओडोंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में यह आश्वासन मिला। यह बैठक वित्त मंत्रालय में हुई। बैठक में नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विकास सहयोग और चीन द्वारा वित्तपोषित मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी का आरोप- इस्राइल ने टैंक, स्नाइपर और अन्य हथियारों से किया भीड़ पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर
उप-प्रधानमंत्री पौडेल ने कहा कि नेपाल के लिए आपदा के बाद पुनर्निर्माण प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभावित ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद देने की प्रतिबद्धता के लिए चीन को धन्यवाद दिया। इस बैठक के दौरान नेपाल और चीन के बीच चार परियोजनाओं को लेकर समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए। इनमें बीपी कोईराला स्मारक कैंसर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र बनाने और नागरिक अस्पताल को विस्तार देना भी शामिल है।
 
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने पोस्ट किया पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की गिरफ्तारी का एआई वीडियो, कहा- कानून से ऊपर कोई भी नहीं

चीन में संगोष्ठी में भाग ले सकेंगे नेपाल के सरकारी कर्मचारी
वित्त सचिव घनश्याम उपाध्याय और सीआईडीसीए अध्यक्ष चेन ने अपने-अपने देशों की ओर से इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। एक समझौता मानव संसाधन विकास को लेकर भी हुआ है, जिसके तहत 1,200 से ज्यादा नेपाली सरकारी कर्मचारी चीन में आयोजित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संगोष्ठियों में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक हितेन्द्र देव शाक्य और चेन के बीच रसुवागढ़ी-केरूंग ट्रांसनेशनल इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइन पर संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए भी समझौता हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed