फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China threatens Taiwan after its Vice President reaches Japan for Last rites of Ex PM Shinzo Abe news in hindi

China Threatens Taiwan: ताइवान के उपराष्ट्रपति ने दी शिंजो आबे को श्रद्धांजलि तो नाराज हो गया चीन, दे डाली हमले की धमकी

Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

China threatens Taiwan after its Vice President reaches Japan for Last rites of Ex PM Shinzo Abe news in hindi- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि ताइवान के अधिकारियों ने राजनीतिक उद्देश्य से इस अवसर का फायदा उठाने की कोशिश की और चीन ने जापान के समक्ष इसकी कड़ी शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
China threatens Taiwan after its Vice President reaches Japan for Last rites of Ex PM Shinzo Abe news in hindi
चीन और ताइवान के बीच जंग की आहट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अंतिम विदाई देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ताइवान के उपराष्ट्रपति की मौजूदगी से चीन भड़क उठा है। इस घटना को लेकर ड्रैगन ने आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराया है। इसी के साथ उसनसे दावा किया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ताकत का इस्तेमाल कर के ताइवान को फिर अपने साथ जोड़ेगा। 
विज्ञापन


चीन ने ताइवान के स्वतंत्र तौर पर राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि ताइवान के अधिकारियों ने राजनीतिक उद्देश्य से इस अवसर का फायदा उठाने की कोशिश की और चीन ने जापान के समक्ष इसकी कड़ी शिकायत दर्ज कराई है। वांग ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘ यह एक राजनीतिक योजना है, जो कभी सफल नहीं हो सकती।’’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ताइवान के उप राष्ट्रपति ला चिंग-ते ने आबे के तोक्यो स्थित आवास पर उन्हें सोमवार को श्रद्धांजलि दी थी। आबे, ताइवान के एक बड़े समर्थक थे। दूसरी तरफ चीन अब तक ताइवान को अपना क्षेत्र बताते हुए उस पर दावा करता है। वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी ताइवान की सरकार को मान्यता देने से इनकार करता है। ताइवान और चीन 1949 के गृह युद्ध में अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed