फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Threatened nepali media for publication of mao tse tung photo with mask

नेपाली मीडिया ने छापा माओ त्से तुंग का मास्क लगा फोटो ती चीन ने दी धमकी

Thu, 20 Feb 2020 06:33 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Feb 2020 06:33 PM IST
सार

  • चीन की धमकी के खिलाफ संपादक एकजुट
  • 17 संपादकों ने जारी किया साझा बयान
  • नेपाल सरकार ने मीडिया की आजादी की गारंटी दी

विज्ञापन
China Threatened nepali media for publication of mao tse tung photo with mask
नेपाल-चीन

विस्तार

नेपाल ने चीन के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि वह अपने यहां प्रेस की आजादी को लेकर प्रतिबद्ध है और चीन को कोई हक नहीं कि वह सीधे तौर पर नेपाली मीडिया और संपादकों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करे या धमकी दे।

विज्ञापन


नेपाल के 17 संपादकों ने एक साझा विज्ञप्ति जारी कर चीन के रवैये की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि नेपाली मीडिया, लेखक, संपादक या इलस्ट्रेटर के खिलाफ चीन का धमकी भरा रवैया कतई मंजूर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


संपादकों का आरोप है कि 18 फरवरी को चीनी दूतावास ने नेपाल के एक अखबार में छपे लेख और इलस्ट्रेशन को लेकर खासी नाराजगी दिखाई थी और संपादक समेत लेखक और कार्टूनिस्ट का नाम लिखकर उन्हें धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लेख नाटो के एक पूर्व अमेरिकी राजदूत का है जिसमें कहा गया है कि कोरोना को लेकर चीन के संदिग्ध और रहस्यमय रवैये से दुनिया भर में डर और आतंक का माहौल फैल गया है। इसमें लगाए गए कार्टून में चीनी क्रांति के महानायक माओ त्से तुंग को मॉस्क लगाए दिखाया गया है।


नेपाली मीडिया में चीन को लेकर उठे इस विरोध को नेपाल सरकार ने भी गंभीरता से लिया है और कहा है कि नेपाली मीडिया की स्वतंत्रता बरकरार रहेगी और इसपर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। नेपाली मीडिया में विरोध स्वरूप वह लेख दोबारा छापा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed