{"_id":"5fbc2aab8ebc3e9bff7e229a","slug":"china-test-millions-of-peoples-after-increases-coronavirus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मामले बढ़ने के बाद चीन ने की लाखों लोगों की जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद चीन ने की लाखों लोगों की जांच
Tue, 24 Nov 2020 03:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीन के तीन शहरों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने के बाद लाखों लोगों की जांच की गई। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया तथा सामूहिक रूप से इकट्ठे होने पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
अमेरिका और अन्य देशों में संक्रमण की नई लहर की तुलना में चीन के तिआनजिन, शंघाई और मंझौली शहरों में कम मामलों के बावजूद कोरोना को लेकर विभिन्न कदमों की घोषणा की गई है। कई विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने आगाह किया है कि सर्दी के मौसम में संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा रहेगा।
विज्ञापन
चीन में संक्रमण पर काबू पा लाने के बावजूद हालिया मामलों के मद्देनजर ऐसी आशंका है कि फिर से बड़े स्तर पर यह फैल सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शंघाई में संक्रमण के दो मामले आए और शुक्रवार से सात मामले आ चुके हैं। पिछले साल वुहान में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद से चीन में कुल 86,442 मामले आए हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन