कोरोना को लेकर चीन बेहद सतर्क, प्लेन में क्रू मेम्बर्स को डाइपर पहनने के लिए कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से 6.93 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 15.78 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं, अब चीन ने कोरोना संक्रमण के खतरे वाली जगहों पर विमान ले जाने वाले चालक दल के सदस्यों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें चीन ने केबिन क्रू से उड़ान के दौरान डिस्पोजेबल डाइपर इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
चीन के सिविल एविएशन रेगुलेटर की ओर से जारी दिशानिर्देश में केबिन क्रू से उड़ान के दौरान डिस्पोजेबल डाइपर इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। 38 पेज के दिशानिर्देश में कहा गया कि वे उड़ान भरने के दौरान डिस्पोजेबल डाइपर पहने। साथ ही वे प्लेन के बाथरूम का इस्तेमाल करने से भी बचें। ये दिशानिर्देश खास तौर पर उन जगहों तक जाने वाले केबिन क्रू मेम्बर्स के लिए हैं, जहां हर 10 लाख लोगों पर 500 से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं।
केबिन क्रू को दी ये सलाह
डाइपर को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की लिस्ट में शामिल किया है। सिर्फ केबिन क्रू को डाइपर पहनने के लिए कहा गया है। दूसरे क्रू मेम्बर्स को इसकी जरूरत नहीं है। प्लेन के सभी क्रू मेम्बर्स को मास्क, डबल लेयर वाली डिस्पोजेबल मेडिकल रबर ग्लव्स, चश्मे, डिस्पोजेबल कैप, डिस्पोजेबल कपड़े और शू कवर पहनने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा के लिए बेहद सर्तक चीन
चीन ने प्लेन से सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठाने का फैसला लिया है। इस बात का ध्यान रखा है कि कॉकपिट में बैठे लोग संक्रमित न हों। केबिन एरिया को बफर जोन बनाने की सलाह दी गई है। इसे साफ-सुथरा रखने और पर्दे लगाकर इसे क्वारंटाइन एरिया में बदलने के लिए कहा गया है। ऐसा प्लेन में सवार दूसरे यात्रियों से संक्रमण केबिन क्रू मेम्बर्स तक पहुंचने से रोकने के लिए किया जाएगा। प्लेन की आखिरी की तीन सीटों को भी पर्दे लगाकर अलग किया जाएगा। इसे भी इमरजेंसी क्वारंटाइन एरिया में बदला जाएगा।
कोरोना से एविएशन मार्केट प्रभावित
महामारी से चीन के एविएशन मार्केट पर असर पड़ा है। वुहान में ही सबसे पहले संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के चलते चीन को बड़े पैमानों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद करनी पड़ीं। अब एयरलाइन्स ने सावधानी बरतते हुए अपनी कुछ उड़ाने दोबारा शुरू कर दी हैं। इन विमानों में हॉस्पीटल ग्रेड के एयर फिल्टर्स लगाए गए हैं। हालांकि, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बाद कुछ मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं।