{"_id":"632450f12f9247503c16eda6","slug":"china-telecom-building-burned-with-great-intensity-changsha-southern-province-hunan-casualty-numbers-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Telecom Building: चांग्शा में चाइना टेलीकॉम बिल्डिंग में आग, हताहत लोगों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Telecom Building: चांग्शा में चाइना टेलीकॉम बिल्डिंग में आग, हताहत लोगों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं
Fri, 16 Sep 2022 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:30 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग 200 मीटर से अधिक लंबी (656 फुट) है। घटना के वक्त आसामान में घना धुआं देखा गया।
विज्ञापन
China
- फोटो : Social Media
विस्तार
चीन के दक्षिणी प्रांत हुनान की राजधानी चांग्शा शहर में दर्जनों मंजिला चाइना टेलीकॉम बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग 200 मीटर से अधिक लंबी (656 फुट) है। घटना के वक्त आसामान में घना धुआं देखा गया। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हताहत लोगों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड टीम ने तत्काल ही मोर्चा संभाल लिया और घटनास्थल पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस बीच चाइना टेलीकॉम ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि आज शाम करीब 4:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चांग्शा में हमारे नंबर-2 कम्युनिकेशंस टावर में आग लग गई। आग बुझा दी गई है। अभी तक किसी के हताहत होने का पता नहीं चला है। संचार भी नहीं कटा है।
विज्ञापन